Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

सियासी सरगर्मी के बीच ममता के मंच पर 'अनंत'

भाजपा सांसद को मिला 'बंगविभूषण', बंगाल की राजनीति में नई हलचल 

21 Feb 2026

सियासी सरगर्मी के बीच ममता के मंच पर 'अनंत'

कोलकाता। विधानसभा चुनाव की आहट के बीच शनिवार को कोलकाता के देशप्रिय पार्क से एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने राज्य के राजनीतिक समीकरणों को लेकर नई अटकलों को जन्म दे दिया है। अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में भाजपा के राज्यसभा सांसद और राजबंशी समुदाय के प्रभावशाली नेता अनंत महाराज न केवल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ मंच साझा करते नजर आए, बल्कि उन्हें राज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बंगविभूषण' से भी नवाजा गया। चुनाव से ठीक पहले एक धुर विरोधी दल के सांसद की मुख्यमंत्री के साथ यह नजदीकी भाजपा के लिए असहज स्थिति पैदा करती दिख रही है। शनिवार को देशप्रिय पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान माहौल तब पूरी तरह बदल गया जब अनंत महाराज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। दोनों नेताओं ने साथ मिलकर शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की और मंच पर भी अनंत महाराज का स्थान मुख्यमंत्री के ठीक बगल में रखा गया था। राजबंशी समुदाय के सामाजिक और आर्थिक उत्थान में उनके योगदान को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें 'बंगविभूषण' प्रदान किया। सम्मान ग्रहण करने के बाद अनंत महाराज ने मंच से राजबंशी भाषा में एक कविता भी सुनाई, जिसे मुख्यमंत्री के प्रति उनके नरम रुख के तौर पर देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह घटनाक्रम भाजपा के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह लगातार बंगाल दौरे कर तृणमूल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी ही पार्टी के सांसद का सरकारी मंच पर सम्मानित होना पार्टी की 'आक्रामक छवि' को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अनंत महाराज को अन्य कार्यक्रमों की व्यस्तता के कारण जल्दी निकलना था, लेकिन उनके संक्षिप्त भाषण और मुख्यमंत्री द्वारा जताए गए आभार ने भविष्य के नए समीकरणों की ओर इशारा कर दिया है। इस पूरे प्रकरण पर भाजपा नेतृत्व ने फिलहाल बेहद सधी हुई और औपचारिक प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने संक्षिप्त लहजे में कहा कि यह राज्य सरकार द्वारा दिया गया सम्मान था जिसे उन्होंने स्वीकार किया। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने इसे सामान्य शिष्टाचार बताते हुए कहा कि उनके सहकर्मी को सम्मान मिलना खुशी की बात है। लेकिन पर्दे के पीछे भाजपा के भीतर इस बात को लेकर सुगबुगाहट तेज है कि कहीं यह 'नाराज' चल रहे राजबंशी नेता के दल-बदल की पूर्वपीठिका तो नहीं है। भाषा दिवस के इस मंच ने फिलहाल बंगाल की राजनीति में 'सम्मान' और 'संकेतों' की एक नई बहस छेड़ दी है। आगामी विधानसभा चुनावों में उत्तर बंगाल के राजबंशी वोट बैंक पर पकड़ बनाने की जद्दोजहद में जुटी दोनों प्रमुख पार्टियों के बीच, अनंत महाराज की यह तस्वीर आने वाले दिनों में किसी बड़े सियासी उलटफेर का संकेत हो सकती है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सियासी सरगर्मी के बीच ममता के मंच पर 'अनंत'
भाजपा सांसद को मिला 'बंगविभूषण', बंगाल की राजनीति में नई हलचल 





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News